सरेराह संगीत शिक्षक के दरवाजे से बाइक चोरी, दी तहरीर
(मऊ) : शहर कोतवाली के मुंशीपुरा स्थित अमृत पब्लिक स्कूल के संगीत शिक्षक की मोटरसाइकिल गुरुवार देर शाम चोरी हो गई। काफी खोजबीन करने एवं पुलिस चौकी पर सूचित करने के बावजूद कुछ भी पता नहीं चलने पर शिक्षक ने शुक्रवार पूर्वाह्न कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर छानबीन में लगी है।
सरायलखंसी थानांतर्गत पिपरीडीह के मूल निवासी विनोद प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय चंद्रभूषण सिंह ने दी गई तहरीर में बताया है कि वह मुंशीपुरा में निवास करते हैं तथा अमृत पब्लिक स्कूल में अध्यापन का कार्य करते हैं। गुरुवार सायं लगभग 07:10 बजे वह अपनी काले रंग व सिल्वर स्टिकर वाली मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP54AK 5239 है, जो मेरे साले संतोष सिंह निवासी रानीपुर थानांतर्गत दरौरा के नाम से पंजीकृत है। वह बाइक को अपने किराए के मकान शास्त्री भवन, फाइन डाइन रेस्टोरेंट के बगल में दरवाजे पर लाक करके खड़ी कर घर में गए थे। लगभग 45 मिनट बाद जब बाहर आये तो देखा कि वाहन चोरी हो चुका था।

Post a Comment