भाजपा नेता को पितृशोक, अंतिम दर्शन को पहुंचे गणमान्य
करहां (मऊ) : क्षेत्रांतर्गत शमशाबाद गांव के प्रतिष्ठित भाजपा नेता, पूर्व सदस्य जिला पंचायत करहां व हरिपालजी स्मारक पीजी व फार्मेसी कालेज के प्रबंधक रविभूषण प्रताप सिंह के पूज्य पिता सेवानिवृत्त अवर अभियंता राजेंद्र प्रसाद सिंह का रविवार की अर्धरात्रि निधन हो गया। उन्होंने 92 वर्ष की उम्र में रात के 01 बजकर 38 मिनट पर अंतिम सांस ली। सोमवार अलसुबह सूचना फैलते ही उनके दरवाजे पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। पूर्वांचल के अनेक जनपदों से आये सैकड़ों गणमान्य व आम जनमानस ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। उनका अंतिम संस्कार अपराह्न काशी के गंगा तट स्थित हरिश्चंद्र घाट पर किया गया।
बता दें कि गांव के राजेंद्र प्रसाद सिंह जिले के ख्यातिप्राप्त सरपंच स्वर्गीय ठाकुर हरिपाल सिंह के बड़े सुपुत्र व भाजपा नेता रविभूषण प्रताप सिंह के पिता थे। वे संतुलित, स्वावलंबी, आकर्षक व मृदुल स्वभाव के स्वामी थे। वे नलकूप विभाग में अवर अभियंता के रुप में पूर्वांचल के अनेक जनपदों में सेवारत रहे। निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक सेवा के लिए सेवानिवृत्त के समय उन्हें विभाग से पुरस्कार स्वरुप महाट्यूवेल प्राप्त हुआ जिसे उन्होंने पड़ोसी गांव दरौरा में लगवाया।
उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रुप से संजीव कुमार जायसवाल डिंपल, डाक्टर रामवृक्ष यादव, संजीव द्विवेदी, रमेश कन्नौजिया, गनेश सिंह, लालबहादुर यादव, प्रेम सिंह, सुबाष सिंह, आशीष चौधरी, रानू सिंह, डाक्टर धर्मसिंह गौतम, रिज़वान उल्लाह खां, रवि पासी, अमीरुल्लाह खां, विजय सिंह, नैय्यर आलम, महेंद्र यादव, अखंड प्रताप सिंह, रामदरस यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Post a Comment