Top News

बोधगया मंदिर प्रबंधन अधिनियम को रद्द करने हेतु किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

बोधगया मंदिर प्रबंधन अधिनियम को रद्द करने हेतु किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के दपेहड़ी गांव में रविवार को बोधगया मन्दिर प्रबंधन अधिनियम 1949 को निरस्त कराने हेतु एक दिवसिय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ो लोगो ने प्रतिभाग किया। धरना के उपरांत इस बाबत प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन थानाध्यक्ष रानीपुर के हाथों सुपुर्द किया गया।

वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में बोधगया मन्दिर प्रबन्धन अधिनियम के संदर्भ में उपस्थित लोगो को बताया तथा कहा कि जब तक महाविहार मुक्त नहीं होता तबतक इस तरह का धरना प्रदर्शन निरन्तर चलता रहेगा। इस कार्यक्रम का संचालन राहुल बोघांकर ने किया। अध्यक्षता दीपांकरजी संस्थापक प्रबंधक, बुद्धाकर, बुद्ध विहार, मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) ने किया।

उक्त धरना में मुन्ना लाल, मनोज कुमार, भीमसेन, संजय कुमार ज्ञानदीप, लालजी, विमलकीर्ति, रामप्रसाद, कालिका, घूरा, जितेन्द्र कुमार, डा. जसवंत, अभय यादव, खुस्चून यादव, राजकुमार यादव (मिशन गायक) आदि लोग उपस्थित रहें।



Post a Comment

Previous Post Next Post