Top News

जलाभिषेक के लिए निकला सैकडों शिवभक्तों का रेला

जलाभिषेक के लिए निकला सैकडों शिवभक्तों का रेला

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के शमशाबाद से सावन के आखिरी सोमवार को प्रातः सैकड़ो स्त्री-पुरुष शिवभक्तों का रेला जलाभिषेक के लिए निकला। संत बलिराम गिरी के पावन सानिध्य, शिव कुटीर शमशाबाद के साधक व सेवक दिनेश सरोज के मार्ग निर्देशन एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यह श्रद्धालु भक्त शिव-पार्वती के सजे रथ, गाजे-बाजे व हर-हर महादेव के जयघोष के साथ नंगे पांव कलश लेकर गुरादरी मठ पहुंचे।

मठ के पवित्र पाताल गंगा सरोवर में स्नान कर गंगा व शिवजी की समवेत स्वर में आरती किया एवं संकल्प लेकर जल उठाया। पवित्र जल के साथ बाबा घनश्याम साहब का दर्शन-पूजन किया एवं पाताल गंगा सरोवर की परिक्रमा कर अपने गांव आकर स्वयंभू शिवमंदिर एवं शिव कुटीर स्थित मरछूरेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के उपरांत सैकड़ो शिवभक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

प्रति वर्ष सावन के आखिरी सोमवार की भांति इस वर्ष भी शमशाबाद से मठ गुरादरी की जलाभिषेक कलश यात्रा में गजब का उत्साह और भक्ति भावना देखने को मिली। शिवभक्त स्त्री-पुरुष पवित्र श्रावण मास की रिमझिम फुहारों के बीच नंगे पांव श्रद्धाभाव से चल रहे थे। साथ ही शिव के अनेक गणों का रूप धारण किये हुए शिवभक्त नाचते-गाते हुये चल रहे थे। जलाभिषेक यात्रा के कुशल संचालन में उत्साही नौजवान कार्यकर्ता स्वंयसेवक के रूप में लगे रहे।

इस जलाभिषेक कलश यात्रा में मुख्य रुप से मंती देवी, हरिवंश वैरागी, सीमा देवी, पप्पू कश्यप, मंती देवी, मरछू राम, आकाश शर्मा, काजल, उमाकांत सरोज, अनामिका, अतुल मौर्य, सरिता देवी, मुकेश सरोज, काजल, लालू गोंड़, वंदना, अंजू, दीपक यादव, पिंकी सरोज सहित सैकड़ों स्त्री-पुरुष उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post