Top News

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 152 शिकायतें, 12 का मौके पर निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 152 शिकायतें, 12 का मौके पर निस्तारण

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने प्राप्त शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

भूमि विवादों के मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम से मौके पर जांच कर शीघ्र समाधान कराने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि फरियादियों को अनावश्यक रुप से विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर राहत मिले। समाधान दिवस में कुल 152 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 12 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि 9 मामलों की जांच के लिए संयुक्त टीम भेजी गई। प्राप्त प्रार्थना पत्रों में 69 राजस्व, 46 पुलिस तथा 37 अन्य विभागों से संबंधित रहे।

उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री समेत अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर तहसीलदार अविनाश सिंह, नायब तहसीलदार गौरव शाह, क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय, खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post