Top News

निपुण राखी से सजाई बच्चों की कलाईयां, निपुण बनाने का लिया संकल्प


निपुण राखी से सजाई बच्चों की कलाईयां, निपुण बनाने का लिया संकल्प



करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय मालव में भाई-बहनों के परस्पर रक्षा और प्रेम का प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इसमें छात्राओं ने सभी छात्रों को राखी बांधी एवं प्रधानाध्यापक सहित सभी अध्यापकों ने बच्चों को विशेष निपुण राखी बांधकर उन्हें निपुण बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार सिंह ने बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से रक्षाबंधन पर्व की परंपरा व उपयोगिता से संबंधित कहानी दिखाया। तत्पश्चात बच्चियों ने विद्यालय परिवार द्वारा उपलब्ध कराई गई राखियों को अपने विद्यालय के सहपाठी भाइयों के कलाइयों पर बड़े आस्था और प्रेम के साथ माथे पर तिलक लगाकर उनकी आरती उतारते हुए बांधी। भाइयों ने भी अपनी बहनों को चाकलेट, पेन, कलर सेट, ज्योमेट्री बाक्स आदि उपयोगी उपहार प्रदान किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post