Top News

छात्रों ने रक्षाबंधन की शक्ल में बनाई मानव श्रृंखला, निकाली यात्रा, जवानों को बांधी राखी

छात्रों ने रक्षाबंधन की शक्ल में बनाई मानव श्रृंखला, निकाली यात्रा, जवानों को बांधी राखी

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के माहपुर स्थित एम. शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रक्षा बंधन पर्व की पूर्व संध्या पर शुक्रवार 25 सौ राखियों का निर्माण किया। राखियों की लड़ियां बनाकर रक्षाबंधन की आकृति में मानव श्रृंखला बनाई एवं यात्रा निकालकर स्थानीय बाजार स्थित पुलिस सहायता केंद्र पर उपस्थित जवानों को राखी बांधी।

प्रबंधक आरिफ खां, प्रधानाचार्य दीपक सिंह व संरक्षक आकिब शमीम खां ने बताया कि बच्चों में देशभक्ति की भावना भरने एवं रक्षाबंधन पर्व की पवित्रता व उद्देश्य को जानने-पहचानने की दृष्टि से 'एक राखी जवानों के नाम' नामक मुहिम से उन्हें जोड़ा गया। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया एवं अपनी हस्तकला की प्रतिभा दिखाते हुए 25 सौ राखियों का निर्माण किया। साथ ही स्कूल की सभी छात्रा बहनों ने छात्र भाईयों को राखी बांधकर उनके मंगलमय भविष्य की कामना की।

इस अवसर अब्दुल्ला खां, अनुभव सिंह, दानिश खां, अरविंद शर्मा, देवेंद्र यादव, संध्या सिंह सहित सभी स्टाफ व सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post