Top News

आईडीए ने किया एक पेड़ माँ के नाम पौधरोपण

आईडीए ने किया एक पेड़ माँ के नाम पौधरोपण

मऊ। आईडीए की मऊ शाखा ने गुरुवार को नगर क्षेत्र के मोहल्ला निजामुद्दीनपुरा स्थित ब्रह्मजी के मंदिर परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने मां के नाम पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अभियान में आम, श्रीफल, आमला, महोगनी जैसे विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। साथ ही संगोष्ठी के माध्यम से पेड-पौधो के महत्व को समझाया गया। कार्यक्रम में भारतीय दंत चिकित्सा संघ मऊ के अध्यक्ष डा ज्ञानेंद्र सिंह, सचिव डा अंजनी त्रिपाठी, डा. रुचि अग्रवाल, डा. मयंक चौबे, डॉक्टर शैलजा कांत पांडेय, डा अश्वनी सिंह, डा एम फहद, डा प्रवीण उपाध्याय, डा अजीत सिंह, डा अमित सिंह उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post