Top News

काली मंदिर पर संपन्न हुआ संगीतमय रामचरित मानस का पाठ

काली मंदिर पर संपन्न हुआ संगीतमय रामचरित मानस का पाठ

करहां (मऊ) : क्षेत्र के लग्गूपुर बाजार स्थित प्राचीन काली माता मंदिर पर बुधवार से लोक मंगल की कामना से शुरु हुआ संगीतमय अखंड रामचरित मानस पाठ गुरुवार को हवन-पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। इसमें क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी पवित्र सावन मास में दर्जनों गांवों के लोंगो के आवागमन वाली इस बाजार में स्थित काली मंदिर पर बाजारवासियों के सहयोग से यह आयोजन किया गया। आचार्य सचिन पांडेय के निर्देशन में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के उपरांत रामायण मंडली द्वारा संगीतमय रामचरित मानस पाठ का वाचन हुआ।

इस अवसर पर भूपेंद्र वीर सिंह, महेंद्र यादव, अभिषेक पांडेय, गुड्डू शर्मा, पंकज चौरसिया, मनोज कुमार, पंकज गुप्ता, रोहित वर्मा, ज्ञान गोंड, संतोष सिंह, राजेश चौहान, सोनू सिंह, हरिकेश चौरसिया, नागेश्वर पांडेय, हरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post