Top News

हवन-पूर्णाहुति व भंडारे के साथ संपन्न हुई रुद्रचंडी महायज्ञ


हवन-पूर्णाहुति व भंडारे के साथ संपन्न हुई रुद्रचंडी महायज्ञ


करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के स्वयंभू शिव मंदिर शमशाबाद में सावन मास के शुरुआती दिनों से चल रही संगीतमय श्रीराम कथा का जहां विश्राम हो गया, वहीं नौ दिवसीय श्री रुद्रचंडी महायज्ञ भी हवन-पूर्णाहुति व भंडारे के साथ संपन्न हो गई। गुरुवार को प्रातः 10 बजे से लेकर देर शाम तक चले भंडारे में हजारों भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

यज्ञाचार्य जनार्दनाचार्य महाराज सहित वैदिक ब्राह्मणों के वेद मंत्रों के बीच सभी यजमानों ने जहां बुधवार को हवन में भाग लेकर पूर्णाहुति निवेदित किया, वहीं गुरुवार को कथावाचक जगदीशाचार्य के नेतृत्व में पहले संतों ने और बाद में भक्तों ने यज्ञ का भोजन प्रसाद ग्रहण किया। वेदांत देशिक सेवा संस्थान प्रयागराज से पधारे कथाप्रवक्ता जगदीशाचार्य महाराज ने कहा कि जलवृष्टि के पुण्य फल के साथ यज्ञ संपन्न हुई है। सभी गांव क्षेत्रवासियों को महायज्ञ का पुण्यफल प्राप्त हो, इसी भावना से आप सभी प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें और अपना जीवन कृतार्थ करें। 

इस अवसर पर विपरीत मौसम के बावजूद मुख्य यजमान दयाशंकर तोमर, हेमा सिंह सहित रामाश्रय सिंह, बाबूलाल, मीरा देवी, विजय नारायण सिंह, बीना सिंह, रामा सिंह, ऋषभ तोमर, सावित्री देवी, राजेश सिंह, प्रतिमा सिंह, विनय कुमार, कंचन देवी, अखिलेश सिंह, खुशबू सिंह, रामनरायन गुप्ता, इंदू गुप्ता, मिथिलेश सिंह, सुनीता देवी आदि सैकड़ों स्त्री-पुरुष भक्त उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post