Top News

मनरेगा निर्मित खेल मैदानों में खेले गए ग्रामीण खेल

मनरेगा निर्मित खेल मैदानों में खेले गए ग्रामीण खेल

करहां (मऊ) : शासन की मंशा व निर्देशो के अनुपालन में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस अर्थात खेल दिवस के उपलक्ष्य में ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा योजनांतर्गत निर्मित खेल मैदानों पर शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। 29 अगस्त से शुरु हुए इन तीन दिवसीय आयोजनों में ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देना है। इस संबंध में पहले दिन से ही उक्त खेल गतिविधियों के लिए जगह-जगह तैयारियां की गईं थीं।

मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के ओटनी ग्राम पंचायत के  खेल मैदान में ग्रामप्रधान प्रमोद यादव के नेतृत्व साफ-सफाई करके शनिवार को बच्चों के बीच दौड़, कूद, कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता कराई गई। खेल के उपरांत खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद को नमन किया एवं विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके अलावा करहां परिक्षेत्र के कमालपुर पहाड़पुर, चकजाफ़री, दपेहड़ी, दतौली, देवरिया खुर्द आदि गांवों के खेल मैदानों में भी विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post