माँ की स्मृति में गुरादरी मठ पर दान किया कुर्सी व मेज
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के गुरादरी मठ पर वृहस्पतिवार की शाम तिलसवां गांव निवासी वंशबहादुर सिंह की स्वर्गीय धर्मपत्नी विद्यावती सिंह की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसके पूर्व उनके पुत्र राजीव सिंह ने माँ की पुण्य स्मृति में मठ को 60 प्लास्टिक की कुर्सियां व 2 मेज दान किया। मठ प्रशासन व बयालिस बिरादरी के सम्मानित पदाधिकारियों द्वारा इसके लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
बता दें कि परंपरा अनुसार मठ पर बयालिस क्षत्रिय बिरादरी के भोज हेतु प्रस्ताव बैठक आयोजित होती है। इसी क्रम में शशिभूषण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सबने स्वर्गीय विद्यावती सिंह को भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किया एवं उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व के बारे में अपने विचार प्रकट किए। भोज पास कर सबने समवेत रुप में मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
राजीव सिंह ने पिता वंशबहादुर सिंह व दिनेश सिंह के साथ मठ के सेवक बुच्ची सिंह, नागेंद्र सिंह, दिवाकर सिंह व रणधीर सिंह को 60 कुर्सी व 02 मेज सुपुर्द किया। बैठक में अवधनाथ सिंह, जयप्रकाश सिंह, बृजबिहारी सिंह, गुरुप्रसाद सिंह, महेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह, संतोष सिंह, अभिषेक सिंह, सुरेंद्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, विजयबहादुर सिंह समेत सभी सम्मानित प्रतिनिधिगण व तिलसवां ग्रामवासी मौजूद रहे।


Post a Comment