Top News

नौ दिवसीय श्री रुद्रचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति सहित हुआ भंडारा

नौ दिवसीय श्री रुद्रचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति सहित हुआ भंडारा

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के स्वयंभू शिव मंदिर शमशाबाद में चल रही श्री रुद्रचंडी महायज्ञ का बुधवार को वेदी पूजन, रुद्रचंडी पाठ व हवन के साथ पूर्णाहुति हो गयी, जबकि गुरुवार को विशाल भंडारे का आयोजन भी सम्पन्न हुआ। इसमें सैकड़ों साधु-संतों व भक्तों ने यज्ञ के पुण्य फल वाला भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

बता दें कि सावन के प्रारंभ से ही प्रयागराज से पधारे संत जगदीशाचार्य ने यहां रामकथा शुरु की थी। बुधवार को भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा के साथ ही संगीतमय श्रीराम कथा को जहां विश्राम दे दिया गया, वहीं यज्ञाचार्य जनार्दनाचार्य के निर्देशन में नौ दिवसीय रुद्रचंडी महायज्ञ का आयोजन भी हवन-पूजन, पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण व भव्य भंडारे के साथ गुरुवार को संपन्न हो गया। इसके लिए 29 जुलाई को गुरादरी मठ तक एक विशाल कलश यात्रा भी निकाली गई थी।

वैदिक ब्राह्मण करुणाशंकर महाराज, रामलाल शर्मा, आचार्य विद्यासागर तिवारी, उपाचार्य पंडित माधव, हरिओम मिश्रा, आशुतोष तिवारी, जितेंद्र पांडेय, आशीष, प्रभाकर शास्त्री आदि ने जहां नौ दिन तक विभिन्न धार्मिक कृत्यों का संपादन करवाया।


वहीं गांव निवासी रामाश्रय सिंह, इंद्रदेव सिंह, अतुल सिंह, संतोष तोमर, अजय सिंह, ऋषभ सिंह, हरिवंश सरोज, बेचन यादव, बाबूलाल, मीरा देवी, विजय नारायण सिंह, बीना सिंह, रामा सिंह, सावित्री देवी, राजेश सिंह, प्रतिमा सिंह, दयाशंकर तोमर, हेमा सिंह, विनय कुमार, कंचन देवी, अखिलेश सिंह, खुशबू सिंह, मिथिलेश सिंह, सुनीता, रामनरायन गुप्ता, इंदू देवी आदि के प्रमुख सहयोग एवं सम्पूर्ण ग्राम-क्षेत्रवासियों की सहभागिता से यज्ञ सकुशक संपन्न हो गयी।



Post a Comment

Previous Post Next Post