Top News

सरलता, स्वानुशासन व कर्त्यवनिष्ठता की प्रतिमूर्ति थे स्व. राजेंद्र प्रसाद : वीरेंद्र सिंह

सरलता, स्वानुशासन व कर्त्यवनिष्ठता की प्रतिमूर्ति थे स्व. राजेंद्र प्रसाद : वीरेंद्र सिंह

◆संसार में रहकर ईश्वर से लगाव बनाये रखना असल ज्ञान : भगवान दास

◆श्रद्धांजलि सभा में काव्यमय गीता का किया गया वितरण

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक स्थित शमशाबाद के सम्मानित नागरिक व सेवानिवृत्त अवर अभियंता राजेंद्र प्रसाद सिंह की श्रद्धांजलि सभा उनके त्रयोदशाह संस्कार पर रविवार सायंकाल आयोजित की गई। इसमें पूर्वांचल के अनेक जनपदों से पधारे गणमान्य एवं जनसामान्य लोंगो ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का आग्रह किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वैराग्याश्रम मठ गुरादरी धाम के वर्तमान महंत मानस धुरंधर भगवान दासजी महाराज ने कहा कि संयोग व वियोग दोनो जीवन के अटूट हिस्से हैं। अपने लोंगो का दुनियां से जाने का दुख भगवान के स्मरण व ज्ञान से दूर कर सकते हैं। इसलिए इस संसार से खुराक तो लेना है, लेकिन अपना संबंध ईश्वर से बनाए रखना ही असल ज्ञान है।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में यूको बैंक के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक व कविहृदय वीरेंद्र प्रसाद सिंह ने स्व. राजेंद्र सिंह को सरलता, सहजता, कर्तव्यनिष्ठता व स्वानुशासन की प्रतिमूर्ति बताया। कहा कि गीता एक जीवन उपयोगी ग्रंथ है। चूंकि यह संस्कृत में है जिसे समझने में थोड़ी कठिनाई होती है इसलिए इस उपयोगी ग्रंथ को मैंने काव्यमय गीता के रुप में सरल व रोचक बनाने का प्रयास किया है। इस दौरान उनका लिखा ग्रंथ काव्यमय गीता का वितरण किया गया।

श्रद्धांजलि सभा को अवधनाथ सिंह, राजेश कुमार, तेजबहादुर सिंह, दिनेश कुमार पांडेय, डाक्टर प्रेमप्रकाश, नरेंद्र सिंह, बृजबिहारी सिंह आदि ने संबोधित किया। स्वागत अधिवक्ता बालेंद्र भूषण व रविभूषण, संचालन कुंवर अजीत प्रताप तो धन्यवाद ज्ञापन शशिभूषण प्रताप सिंह ने किया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री यशवंत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, प्रबंधक रामविलास दूबे, सेवानिवृत्त प्रोफेसर डाक्टर महेंद्र सिंह, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, वीरवहादुर सिंह, एमएलसी विक्रांत सिंह रिशु, अबुल फ़ैज़ खां, विजय सिंह गब्बर, त्रिभुवन प्रसाद, रिजवान उल्लाह खां, सुरजीत राय, डाक्टर धर्म सिंह गौतम, विभूतिनारायण सिंह, अशोक सिंह, अखंड प्रताप सिंह, तूफानी चौहान, गनेश सिंह, अतुल सिंह, आशीष चौधरी, पंकज पासवान, वसी अहमद, संजय राय, अनवार अहमद, राघवेंद्र सिसोदिया आदि सैकड़ों गणमान्य लोंगो ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post