हर घर तिरंगा मेंहदी प्रतियोगिता में चांदनी व करीना अव्वल
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय माहपुर में गुरुवार को हस्तकला में बेटियों को निपुण बनाने के लिए हर घर तिरंगा मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बेटियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और हाथों पर जय हिंद, आपरेशन सिंदूर, हर घर तिरंगा, वंदेमातरम, भारत माता की जय व तिरंगे की मेहंदी वाली रचना की।
प्रतियोगिता में कक्षा 8 की छात्रा चांदनी और कक्षा 6 की छात्रा करीना को संयुक्त रुप से विजेता घोषित किया गया। दूसरे स्थान पर सानिया और तीसरे स्थान पर जीनत अमान रही। प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी ने बताया कि बच्चों में देशभक्ति की भावना भरने एवं उन्हें हस्त कला में निपुण बनाने के लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। उन्होंने अपने हाथों से विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर राजीव मौर्य, नीलम दूबे, अभिषेक सरोज, नीलिमा यादव, हेमंत कुमार पांडेय, शहज़ादी बानो, गौतम विश्वकर्मा आदि सभी ने बेटियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सभी रसोइया मां लोग व सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।




Post a Comment