Top News

मां की याद में मठ गुरादरी पर दान की 60 कुर्सियां

मां की याद में मठ गुरादरी पर दान की 60 कुर्सियां

करहां (मऊ) : क्षेत्र के सुप्रसिद्ध गुरादरी मठ पर गुरुवार सायंकाल तिलसवां गांव निवासी राजीव सिंह ने अपनी स्वर्गीय मां विद्यावती सिंह की स्मृति में 60 कुर्सियां व 02 मेज दान किया। मठ प्रबंधन ने उनके प्रति आभार जताया और उनकी स्वर्गीय माताजी की आत्मशांति हेतु प्रार्थना किया।

बता दें कि तिलसवां गांव के सम्मानित नागरिक वंश बहादुर सिंह की धर्मपत्नी विद्यावती देवी का 28 जुलाई को देहांत हो गया था। उनके त्रयोदशाह संस्कार पर आयोजित बयालिस क्षत्रिय बिरादरी के भोज प्रस्ताव को लेकर गुरुवार को मठ पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित अध्यक्ष शशिभूषण प्रताप सिंह सहित सभी सम्मानित प्रतिनिधियों ने विद्यावती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि निवेदित की एवं उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। सर्वसम्मति से बयालिस का भोज जहां पास कर दिया गया, वहीं दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया गया।

इस अवसर पर जयप्रकाश सिंह, छेदी सिंह, अवधनाथ सिंह, बृजबिहारी सिंह, नागेंद्र सिंह, वंशबहादुर सिंह, गुरुप्रसाद सिंह, दिनेश सिंह, महेंद्र सिंह, दिवाकर सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post