Top News

हर घर लगायें तिरंगा, निकालें यात्रा व करें संगोष्ठी : राकेश मिश्रा

हर घर लगायें तिरंगा, निकालें यात्रा व करें संगोष्ठी : राकेश मिश्रा

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी करहां मंडल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में शुक्रवार को भांटीकला में कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जिला महामंत्री राकेश मिश्रा ने बैठक में कार्यकताओं से हर घर पर तिरंगा लगाने, भव्य तिरंगा यात्रा निकालने व संगोष्ठी आयोजित करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि देशभक्ति की भावना जन-जन में विकसित करने के उद्देश्य से शीर्ष नेतृत्व ने प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह कार्यक्रम निर्धारित किया है। इसमें सभी कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना है, ताकि देशविरोधी ताकतों को एक सख्त संदेश मिले।

कार्ययोजना बैठक की अध्यक्षता मंडल महामंत्री रितिक सिंह तथा संचालन कार्यक्रम के संयोजक व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी ने किया। इस मौके पर जिला मंत्री सुनील यादव, जिला मीडिया प्रभारी कृष्णकांत राय, मंडल उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, अबुल फ़ैज़ खां, संतोष सिंह, इंद्रपाल राम, शक्ति केंद्र संयोजक धनंजय सिंह, प्रकाश सरोज आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post