Top News

आंवरा कुत्ते व खूंखार बंदर आदमियों के साथ पशुओं पर भी कर रहे जानलेवा हमला

आंवरा कुत्ते व खूंखार बंदर आदमियों के साथ पशुओं पर भी कर रहे जानलेवा हमला

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा व करहां क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बेसहारा गोवंश, खूंखार कुत्तों व बंदरों का आतंक चरम पर है। वर्तमान मौसम में आए-दिन इनकी वजह से क्षेत्रवासी घायल हो रहे हैं। करहां में लगातार कुत्ते व बंदर आदमियों के साथ पशुओं पर भी जानलेवा हमला कर रहे हैं।

केस-1~ कुछ दिनों पहले जहां बाजार जा रहे करहां निवासी विजय कुमार को बेसहारा पशुओं ने मारकर घायल कर दिया। इसकी वजह से उनकी पसली व सीने की हड्डी टूट गई।

केस-~ शुक्रवार को छत पर कपड़ा सुखाने गए बीच महाल आतागंज निवासी शमशाद अहमद को खतरनाक बंदर ने बुरी तरह काटकर घायल कर दिया। यदि वह बंदर से बचकर भागते तो छत से गिरकर मर भी सकते थे।

केस-3~ शनिवार को करहां गांव निवासी आनंद कुमार को बाजार से लौटते समय बंदरों के झुंड ने हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।


केस-~ सोमवार को 4-5 आंवारा कुत्तों ने करहां निवासी अतीकुर्रहमान अंसारी पुत्र मुस्ताक के होनहार बकरे को बुरी तरह काट दिया। इसकी वजह से उनके महंगे बकरे की मौके पर ही मौत हो गई।


इसके अलावा करहां क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में इस समय कुत्तों, बंदरों व बेसहारा गोवंशों की वजह से किसान, व्यापारी, महिला, बुजुर्ग, बच्चे, बुनकर, विद्यार्थी सभी डरे हुए हैं। क्षेत्रवासियों ने जिम्मेदार लोंगो से समस्या के समाधान हेतु मांग की है। क्षेत्रवासी विष्णुकांत श्रीवास्तव, श्यामबिहारी जायसवाल, डाक्टर आफताब अहमद, अजय यादव, रामधनी प्रजापति, इंद्रजीत मौर्य, बृजभूषण गौतम, विजय कुमार, गोरख सिंह, अबुल फ़ैज़ खां, सद्दाम हाशमी आदि ने कहा है कि यदि समय रहते संबंधित विभाग व जिम्मेदार अधिकारी नहीं चेते तो मजबूरन क्षेत्रवासियों को किसी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post