बथवाल कप अंतरराज्यीय रोविंग में गोल्ड मेडल जीत यश यादव ने क्षेत्र का बढ़ाया मान
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के सुहवल बाजार के पास स्थित चकौधी-चकसहजा के मूल निवासी यश कुमार यादव ने अपने दिल्ली के साथी प्रवीण कुमार के साथ मिलकर अंतर राज्यीय रोविंग प्रतियोगिता के बालक डबल वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर गाँव एवं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और शुभकामनाएं देने वाले अपने-अपने तरीके से बधाई संदेश प्रेषित कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरखपुर के रामगढ़ में दो दिवसीय बथवाल कप इंटर स्टेट पुरुष-महिला रोविंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें दिल्ली की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए यश कुमार यादव व प्रवीण कुमार ने रविवार शाम को हरियाणा व उत्तराखंड की टीम को परास्त कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। हरियाणा की टीम को सिल्वर मेडल व उत्तराखंड की टीम को ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किया गया।
क्षेत्रवासियों ने यश कुमार, उनके सैनिक पिता विजय यादव, शिक्षिका माता सीमा यादव, सैनिक भाई प्रमोद कुमार यादव व अजय यादव को बधाई दे रहे हैं। बधाई देने वालों में जय सिंह, राजेन्द्र कुमार, रवि पासी, रामदरश यादव, अतुल सिंह, रणधीर यादव, अखंड प्रताप सिंह, मयंक सिंह पल्लू, प्रताप गौतम, वीरू सिंह, काजूलाल चौहान आदि प्रमुख रहे।


Post a Comment