राम-केवट संवाद की लीला देख भावविभोर हुए श्रद्धालु
करहां (मऊ) : श्री दशहरा रामलीला समिति मुहम्मदाबाद गोहना के तत्वाधान में बुधवार को मोहल्ला जमालपुर स्थित देवरानी-जेठानी के पोखरे पर आयोजित रामलीला में राम-केवट संवाद का मंचन हुआ। केवट द्वारा प्रभु राम के चरण पखारने का दृश्य देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा मैदान जय श्रीराम के जयघोष गूंज उठा।
लीला में माता जानकी, प्रभु श्रीरामचंद्र और लक्ष्मणजी के साथ गंगा तट पर पहुंचे। केवट ने प्रभु रामचंद्र के चरण पखारने का भावनात्मक दृश्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष छोटू प्रसाद, महामंत्री रामशरन चौहान, पुजारी रामअवध, ननकू साहनी, राजीव सेठ, वीरेंद्र पासवान, विनोद गुप्ता, राजेश चौहान, धीरेंद्र, मनोज सहित अनेज गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment