अभियान के दौरान महिला सहायता हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबरों 1090, 1930, 112, 1098, 101, 102 सहित अन्य विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। साथ ही सरकार द्वारा महिला कल्याण और सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों के संबंध में भी छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं को सुरक्षा तथा सहायता की सुविधाओं से जोड़ना है।
इस अभियान के माध्यम से छात्राओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे वे अपने जीवन में आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें। इस अवसर पर सीओ एस.पी. पांडेय, कोतवाल के.के. वर्मा सहित महिला विंग की उपनरीरिक्षक, आरक्षी गण व स्कूल के समस्त स्टाफ व सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं। सहायक प्रबंधक राशिद अंसारी ने सभी के प्रति आभार जताया।


Post a Comment