Top News

आए-दिन विद्युत फाल्ट से राहत के लिए काटी गई डालियां

आए-दिन विद्युत फाल्ट से राहत के लिए काटी गई डालियां

करहां (मऊ) : करहां-जमुई विद्युत उपकेंद्र 33/11 से हो रही विभिन्न क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति में आए-दिन आ रहे फाल्ट से राहत प्रदान करने के लिए तारों पर लटक रही डालियां व लताएं काटी जा रही हैं। एसडीओ नीरज कुमार के निर्देशन एवं अवर अभियंता छोटेलाल के नेतृत्व में विद्युत कर्मियों ने रविवार को शट डाउन लेकर सुरहुरपुर, भुजही व टड़वा क्षेत्र में सड़क किनारे से गुजरे तारों के ऊपर लटक रही डालियों और लताओं को साफ किया।

बताया गया कि इसकी वजह से अनेकों बार स्पार्किंग, फाल्ट, ट्रांसफार्मर जलने आदि की घटनाओं के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती थी। इसकी वजह से किसान, व्यापारी, बुनकर, छात्र, वृद्ध, बालक, रोगी आदि को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बार-बार फाल्ट आदि होने के कारण विद्युत कर्मियों पर भी भारी दबाव रहता था। इसकी वजह से उक्त कारणों को दूर करने के उक्त कार्यवाही शुरु की गई है, जो आगे भी कुछ दिनों तक जारी रहेगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post