Top News

जलजमाव व कीचड़ से परेशान ग्रामवासी


जलजमाव व कीचड़ से परेशान ग्रामवासी

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के दतौली गांव के पुराने रास्ते पर शिव मंदिर के पास जलजमाव व कीचड़ का अंबार है। इसकी वजह से ग्रामवासियों को जहां आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं शिव मंदिर तक श्रद्धालुओं को पहुंचने में भी परेशानी हो रही है। ग्रामवासियों ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

ग्रामीणों के मुताबिक इसी पुराने रास्ते से पहले दर्जनों  गांवों के लोग रानीपुर, फतेहपुर, मठिया, मंडूसरा आदि गांवों व कस्बों को जाते थे। बाद में मंडूसरा-मठिया व रानीपुर-फतेहपुर जाने के लिए गांव के दोनो तरफ से बाईपास मार्ग बन गया। तबसे पुराने रास्ते की कोई सुधि नहीं लेने वाला नहीं है। बरसात होने पर बेचन यादव के घर से कश्यप परिवारों तक जलभराव हो जाता है। इसकी वजह से ग्रामवासियों का आवागमन बेहद प्रभावित हो जाता है।

ग्रामनिवासी अविनाश सिंह नायडू, अजय सिंह, सुबास पटेल, प्रमोद सिंह, बांके सिंह, मनोज यादव, मनीष सिंह, त्रिलोक पटेल, रंजन सिंह, नंदलाल यादव, विजय कुमार, डब्लू पटेल आदि ने ग्रामप्रधान व ब्लाक के अधिकारियों से अपील की है कि इस समस्या का संज्ञान लेकर जलजमाव से मुक्ति दिलाई जाय।

इस संबंध में ग्राम प्रधान दिव्या भारती व प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद कुमार गौतम ने बताया कि समस्या के निदान में लगा हूं। दरअसल आसपास के लोंगो ने अपने दरवाजे पर मिट्टी गिराकर जलनिकासी अवरुद्ध कर दिया है। ब्लाक से नाली निर्माण के प्रस्ताव पर यदि अनुमोदन मिल जाता है तो नाली निर्माण कर इस समस्या से स्थायी मुक्ति दिलाऊंगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post