Top News

वैष्णवी बनी एक दिन के लिए थानाध्यक्ष, सुनी फरियादियों की समस्याएं

वैष्णवी बनी एक दिन के लिए थानाध्यक्ष, सुनी फरियादियों की समस्याएं

करहां (मऊ) : रानीपुर थाने में मंगलवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मुखई स्मारक इंटर कालेज की छात्रा वैष्णवी सिंह एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाई गईं। उन्होंने थाने पर आए फरियादियों की समस्याएं सुनी और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

बता दें कि महिलाओं व छात्राओं को पुलिस व्यवस्था की कार्यप्रणाली से परिचित कराने और उनमें नागरिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति के अंतर्गत यह पहल की गई। वैष्णवी सिंह पुत्री सर्वेश सिंह ने अपनी नई भूमिका को बखूबी निभाया। थाने में आए पीड़ितों की शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना और मौके पर ही दोनों पक्षों के बीच विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराया।

वैष्णवी ने बताया कि किसी जिम्मेदारी के पद पर बैठकर उन्हें ये एहसास हुआ कि पुलिस बल किन परिस्थितियों में रहकर हमारे लिए कार्य करते हैं। इससे उनके अंदर एक नया आत्मविश्वास जागृत हुआ है जो आगामी भविष्य में हमे मदद करेगा। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र सहित महिला उप निरीक्षक व आरक्षी उपस्थित रहीं।



Post a Comment

Previous Post Next Post