मृत बालिका पिहू के पिता ने ट्रेलर चालक पर दर्ज किया केस
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली अंतर्गत नगर पंचायत कस्बा के इदारतगंज मोड के समीप घर में घुसे ट्रेलर की चपेट में आकर 3 वर्षीय बालिका पिहू की मौत के मामले में मृत बच्ची के पिता ने सोमवार देर रात ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस केस दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मऊ कस्बे के हट्ठी मदारी के मूल निवासी शिल्पकार मिथिलेश ने आरोप लगाया है कि उसके मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के किराए के मकान में शाम 06:30 बजे के करीब अनियंत्रित ट्रक संख्या UP54AT4936 घुस गया और दीवाल तोड़ते हुए मेरी पिहू नाम की बच्ची को रौंद दिया। इससे उसकी पुत्री की मृत्यु हो गई।

Post a Comment