शाह आलम कुरैशी को नामित किया गया रेल परामर्शदात्री समिति का सदस्य
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के करहां रोड निवासी शाह आलम कुरैशी को पूर्वोत्तर रेलवे में रेल परामर्शदात्री समिति का सदस्य नामित किया गया है। आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मेंद्र यादव के पत्र का संज्ञान लेते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के उप महाप्रबंधक शुभम वर्मा ने शाह आलम कुरैशी को पत्र भेज कर मंडल में उनके रेल परामर्शदात्री समिति का सदस्य नामित होने के सूचना दिया है।
बता दें कि श्री कुरैशी रेल सुविधाओं को लेकर हमेशा संघर्षरत रहते हैं। उनके प्रयास से मऊ शाहगंज रेल रूट पर कई मेल एक्सप्रेस गाड़ियों का संचालन और ठहराव की सुविधा मिली है। सदस्य नामित होने पर के संबंध में पूछे जाने शाह आलम कुरैशी ने बताया कि रेल सुविधाओं को लेकर हमेशा संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि रेल समिति की अगली बैठक में मऊ से लखनऊ के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस और दिन में दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग की जाएगी। इसके अलावा दक्षिण राज्यों के महानगरों के लिए एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की भी मांग रखी जाएगी। उन्होंने आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया है और जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने के प्रति प्रतिबद्धता प्रकट की है।


Post a Comment