Top News

श्री दशहरा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बने छोटू प्रसाद, रामसरन चौहान महामंत्री

श्री दशहरा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बने छोटू प्रसाद, रामसरन चौहान महामंत्री

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर सैदपुर में दशहरा व रामलीला कमेटी की एक आवश्यक बैठक हुई। इसमें संरक्षक मंडल ने पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का निर्माण किया। इसके अंतर्गत छोटू प्रसाद को मुहम्मदाबाद गोहना के दशहरा व रामलीला कमेटी का अध्यक्ष व रामसरन चौहान को महामंत्री बनाया गया। नवोदित अध्यक्ष ने दशहरा मेला व रामलीला को परंपरागत भव्यता के साथ मनाने के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर की।

संरक्षक मंडल के सदस्य लालजी वर्मा, अंजनी गुप्ता, आशीष जायसवाल, अजय यादव व प्रिंस गुप्ता ने सर्वसम्मति से विजेंद्र सिंह पटेल व अभिषेक कुमार पाल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया तो जनार्दन शर्मा को मंत्री पद का दायित्व दिया गया। राजीव सेठ को कमेटी का जहां कोषाध्यक्ष बनाया गया, वहीं शशांक त्रिपाठी, सुदामा यादव, रामअवध पुजारी, शुभम चौरसिया व सूरज गुप्ता को सदस्य मनोनीत किया गया।

नए अध्यक्ष बने भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य छोटू प्रसाद ने कहा कि 150 वर्षो से चली आ रही चौक, राजगद्दी मैदान व बनियापार की रामलीला व दशहरा मेले की भव्यता में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जिन सामाजिक व धार्मिक दायित्वों का निर्वहन परंपरा से होता आ रहा है उसे पूरे विधि-विधान से संपादित किया जाएगा

बैठक का संचालन जिला भाजपा प्रतिनिधि रामसरन चौहान ने किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड, व्यापार मंडल के जगदीश प्रसाद गुप्ता, त्रिभुवन नारायण सिंह, अनमोल साहू, नंदलाल सोनकर, गुड्डू कुमार, अरुण साहू, मिथिलेश रावत आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post