Top News

"सोशल मीडिया वरदान या अभिशाप" विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता में बेटियों ने मारी बाजी

"सोशल मीडिया वरदान या अभिशाप" विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता में बेटियों ने मारी बाज़ी

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कम्पोजिट विद्यालय माहपुर में शनिवार को "सोशल मीडिया वरदान या अभिशाप' विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए बेटियों ने बाजी मारी।

बता दें कि नो बैग डे के तहत शनिवार को विद्यालय में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य मुद्दा रहा- "सोशल मीडिया समाज के लिए वरदान है या अभिशाप।" बच्चों ने अपने अपने तरीको से सोशल मीडिया से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में चर्चा परिचर्चा की। साथ ही साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी, बैंक ओटीपी शेयर, लैपटॉप मोबाईल के सुरक्षित पासवर्ड आदि गम्भीर मुद्दों पर परिचर्चा हुई।

इस प्रतियोगिता में कक्षा 07 व 08 की बेटियां सानिया, शबनम, अंजली, आयत, पायल, चाँदनी, शमा, रीना, संजना संयुक्त रूप विजेता रही। यहां बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु डिबेट जैसे माहौल को तैयार किया गया। बच्चों की डेस्क ब्रेंचो को सुसज्जित करके वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय स्तर पर बच्चों के मानसिक विकास के लिए और सभ्य समाज के लिए बहुत जरूरी है। बच्चों पर सोशल मीडिया से पड़ने वाले बुरे प्रभाव व सोशल मीडिया के फायदे को भी बताया गया। इस दौरान सभी स्टाफ़ व रसोइया मौजूद रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post