Top News

ब्रह्माकुमारीज आश्रम में रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

ब्रह्माकुमारीज आश्रम में रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के मोहल्ला शेखवाड़ा स्थित ब्रह्माकुमारीज आश्रम में शुक्रवार को एक  सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उन लोगों के सम्मानित किया गया, जिन्होंने 22 अगस्त को मोहल्ला जमालपुर स्थित केसरीराज हास्पिटल में रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की थी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्माकुमारीज आश्रम शेखवाड़ा की संचालिका गोमा दीदी ने की, जबकि संचालन सब जोन इंचार्ज दीपेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर रक्तदाताओं को ब्लड डोनेशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में प्रमुख रुप से शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ अरविंद कुमार गुप्ता, डॉक्टर सुमंत कुमार कुमार गुप्ता, विपिन बरनवाल, अनिल चौहान, सुधीर गुप्ता सहित दो दर्जन लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post