Top News

साइबर पुलिस टीम ने फ्राड का शिकार हुए पीड़ित को वापस कराए 72760 रुपए

साइबर पुलिस टीम ने फ्राड का शिकार हुए पीड़ित को वापस कराए 72760 रुपए

करहां (मऊ) : रानीपुर थाना की साइबर पुलिस टीम ने शुक्रवार को साइबर फ्राड हुए 72760 रुपए पीड़ित को वापस कराए। पीड़ित ने पुलिस टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं भविष्य में साइबर क्राइम से सतर्क रहने के प्रति सचेत रहने का भरोसा दिलाया।

थाना क्षेत्र के चकरदेवा निवासी संजय यादव पुत्र बेचू यादव के मोबाइल पर केवाईसी कराने के नाम पर वाट्सअप पर लिंक आया और मोबाइल हैक कर आवेदक के खाते से उक्त धनराशि निकाल लिया गया। इस प्रकरण में आवेदक के मोबाइल पर एसएमएस आने पर इसकी जानकारी हुई तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल कर आवेदक के खाते में 72760 रुपये वापस कराये। आगे अन्य जांच पड़ताल कर विधिक कार्यवाही की जायेगी। आवेदक की मां ने थाने ने आकर उक्त धनराशि को सांकेतिक रुप से स्वीकार किया।

इस साइबर थाना टीम में थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र, उप निरिक्षक व नोडल अधिकारी रामाज्ञा कुमार, उप निरिक्षक सुधा अग्रहरि, कंप्यूटर आपरेटर व तकनीकी सहयोगी अब्दुल रब, महिला आरक्षी सरोज सिंह व प्रियंका मिश्र आदि शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post