विरोधियों द्वारा दीवार गिराने को लेकर हुई मारपीट, केस दर्ज
वलीदपुर(मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव में कब्जे की नीयत से मकान की दीवार गिराने और महिला के साथ मारपीट को लेकर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गांव के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गांव निवासी धनराजी देवी पत्नी पलटन चौहान ने कोतवाली पुलिस को बताया कि 15 सितंबर को लौटन चौहान, उनकी पत्नी झीना देवी, पुत्रगण चैना चौहान व रैना चौहान, पुत्री रुचि चौहान तथा धीरज चौहान और नीरज चौहान उसके मकान-सहन में पहुंचे थे।

Post a Comment