Top News

रोटरी क्लब ने रामनिवास मौर्य व प्रतिमा राय सहित पाँच शिक्षकों को किया सम्मानित

 

रोटरी क्लब ने रामनिवास मौर्य व प्रतिमा राय सहित पाँच शिक्षकों को किया सम्मानित


 

करहां (मऊ) : शिक्षक दिवस पर शुक्रवार की रात रोटरी क्लब की ओर से जिला मुख्यालय के नरई बाँध स्थित साईं हास्पिटल सभागार में शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड प्रदान किया गया। इस दौरान प्रोफेसर अरविंद कुमार मिश्रा, आनंद प्रकाश द्विवेदी, रामनिवास मौर्या, राजबहादुर सिंह, प्रतिमा राय आदि शिक्षकों द्वारा शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया गया। साथ हो हीरो एजेंसी के युवा संचालक व समाजसेवी शैलेंद्र मिश्र को भी विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।

बता दें कि प्रतिमा राय जहां शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका हैं, वहीं रामनिवास मौर्य पहले सौसरवां प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक थे और वे वर्तमान में शिक्षा क्षेत्र कोपागंज में सेवारत हैं। प्रतिमा राय ने अपने विद्यालय में जहां अच्छी शिक्षा से बच्चों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की है वहीं राष्ट्रीय योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में लगातार यहां के बच्चे सफलता प्राप्त करते हैं। रामनिवास मौर्य जहां अपने उत्कृष्ट सेवाओं से राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं, वहीं योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के कारण उन्हें राज्य योग पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।

इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष डा. ए.के. सिंह ने कहा कि शिक्षक वृंद ही समाज व राष्ट्र निर्माण की सच्ची धूरी हैं। वह केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि बच्चों के जीवन में संस्कार विकसित करते हैं तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।

डा. एससी तिवारी ने कहा कि आज यहां जितने भी सफल लोग खड़े हैं उसके पीछे हमारे शिक्षकों की कड़ी व सच्ची मेहनत है। कहा कि यह आदिकाल से पूज्यनीय रहे, आज है और वर्षों तक पूज्य ही रहेंगे क्योंकि इनका स्थान कोई नहीं ले सकता।

इस अवसर पर सचिव डा. एस खालिद, शमीम अहमद, डा. एच.एन. सिंह आदि उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post