Top News

उत्पादन बढ़ाने व मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बचाने हेतु किसान करें नैनो उर्वरक का प्रयोग : डॉ. हर्षवर्धन

उत्पादन बढ़ाने व मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बचाने हेतु किसान करें नैनो उर्वरक का प्रयोग : डॉ. हर्षवर्धन

◆करहां में नैनो उर्वरक जागरुकता हेतु सम्पन्न हुई किसान सभा

◆डीसीएफ के चेयरमैन व कोऑपरेटिव के डायरेक्टर ने स्वदेशी नैनो उत्पादों के प्रयोग पर दिया बल

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के साधन सहकारी समिति करहां में शनिवार को इफको द्वारा नैनो उर्वरक जागरुकता अभियान हेतु एक किसान सभा का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने किसानों को आगामी दशक में बेहद सावधान रहने की अपील किया गया। बताया गया कि रासायनिक खादों के सीधे प्रयोग से मिट्टी, जल, हवा सहित जीव-जगत व मनुष्य सभी को नुकसान हो रहा है। इसलिए किसान स्वदेशी नैनो उत्पादों का प्रयोग कर अपना उत्पादन भी बढ़ाएं एवं मिट्टी की उर्वरा शक्ति को भी बचाएं।

इफको के उपक्षेत्र प्रबंधक डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि खेतों को सीधे रसायन की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उसमें उगने वाली फसलों को पोषक पदार्थों की जरुरत है; जो नैनो उत्पादों से प्राप्त हो जाएगी। इफको के क्षेत्राधिकारी वीरू सिंह ने कहा कि नैनो डीएपी, एनपीके, यूरिया, सागरिका और 00.50 जैसे बेहतरीन उत्पाद हमारी मिट्टी, जल व वायु को संरक्षित व संवर्धित करने के सर्च बेहतर उत्पादन भी देंगे।

मुख्य अतिथि डीसीएफ के चेयरमैन विजय नरायन शर्मा, विशिष्ट अतिथि कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर अरविंद सिंह व किसान नेता नागेन्द्र सिंह में अगले 10 वर्षों में किसानों को रासायनिक खादों का सोच समझकर प्रयोग करने के प्रति सचेत किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कहे अनुसार स्वदेशी अपनाएं और इफको के नैनो उर्वरक को इसके लिए हथियार बनाएं।

इस दौरान रविभूषण प्रताप सिंह, संतोष राय, बेचन यादव, विजय कुमार सिंह डब्लू, सुधाकर पांडेय, विवेक कुमार सिंह, दीपचंद्र चौहान, सुबाशंकर सिंह, नसीरुद्दीन अहमद, मिथिलेश सिंह, हितेंद्र त्रिपाठी, श्यामबिहारी जायसवाल, वागेश यादव, विजय सिंह गब्बर, सलाउद्दीन अंसारी, अंजनी तोमर आदि दर्जनों किसान मौजूद रहे।



https://youtu.be/hi3eINVkkl0?si=KWH_yg8n74xsm6pj

Post a Comment

Previous Post Next Post