मोपेड और कार की टक्कर में युवक घायल, चालक फरार
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन रोड पर बरामदपुर मोड़ के पास दोपहर करीब 02 बजे कार और मोपेड की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोपेड सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया इसका नाम मूलचंद राजभर पुत्र स्वर्गीय सूर्यबली निवासी बंदी कला का बताया जा रहा है। मूलचंद को को सिर में गहरी चोटें आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के तुरंत बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मोड़ पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन गुजरते हैं और पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। नागरिकों ने प्रशासन से यहां यातायात नियंत्रण के लिए कदम उठाने की मांग की है।

Post a Comment