Top News

आकाशीय बिजली से गाय की मौत

आकाशीय बिजली से गाय की मौत

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक अंतर्गत सुरहुरपुर स्थित एक पशुपालक की गाय शुक्रवार दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आकर घायल हो गई। सूचना पाकर तत्काल राजकीय पशु अस्पताल मुहम्मदाबाद गोहना से स्वास्थ्य कर्मी पहुंचे लेकिन गाय को बचाया नहीं जा सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी हंसलाल यादव पुत्र बुधिराम यादव की गाय दोपहर में एक पेड़ के पास विश्राम कर रही थी। करीब 01:45 बजे अचानक घिरे बादलों के बीच वह तेज आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। आनन-फानन में पाशुपालक पशु अस्पताल पर सूचित किए लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने संबंधित लेखपाल को सूचना देकर किसान को समुचित मुआवजा दिलाने की मांग किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post