सादा जीवन उच्च विचार के आदर्शो पर चलते थे पिताजी
करहां (मऊ) : मेरे पिता जी स्व. रविप्रकाश सिंह सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। वे सदा हर किसी की भलाई के कार्य के लिए तत्पर रहते थे। उन्हें दिखावा करना पसंद नहीं था। सादा जीवन उच्च विचार की सीख को आदर्श मानकर मैं भी जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा हूं। आज भी मैं अपने जीवन की बहुत सी गुत्थियां उनके द्वारा दी गई सीख के अनुरूप ही सुलझा पाता हूं। पेशे से पशु चिकित्सक रहे उनके आदर्श आज भी पूरे परिवार के लिए संबल है।
उनके निधन के बाद भी हम उनके द्वारा बताए हुए सच्चाई व ईमानदारी के मार्ग पर चल रहे हैं। प्रत्येक दिन हमारा परिवार उनके दिए संस्कारों व उनकी बातों को याद कर उन्हें आज भी अपने पास होने का अहसास करते हैं। उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती। हमारा परिवार आज जहां है पिताजी के संस्कारों से है। आज भी उन्हें याद कर हमारी आंखें नम हो जाती हैं।
◆अखिलेश सिंह, ग्राम व पोस्ट राजापुर, मुहम्मदाबाद गोहना, जिला-मऊ


Post a Comment