Top News

बीएसए ने नवाचारी शिक्षकों को किया सम्मानित

बीएसए ने नवाचारी शिक्षकों को किया सम्मानित

नौ कन्याओं का पूजन कर नवदुर्गा छात्रवृत्ति योजना का दिया चेक

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के माहपुर कम्पोजिट विद्यालय में सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय का आगमन हुआ। नवाचारों के लिए मशहूर इस विद्यालय में उन्होंने नवाचारी शिक्षको को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही नवरात्रि के प्रथम दिन मेधावी छात्राओं के लिए नवदुर्गा छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ किया। इसके निमित्त 9 कन्याओं का पूजन कर उन्हें इस योजना का चेक प्रदान किया।

बता दें कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय के तरफ़ से प्रति महीने 9 मेधावी बेटियों को 100-100 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा प्रति महीने 9 मेधावी बेटियों का चयन किया जायेगा और उन्हें पढ़ाई हेतु प्रेरित करने के लिए 100-100 रुपये महीने सहयोग राशि के रूप में छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। वर्ष में 108 बेटियों को 10800 रुपये छात्रवृत्ति स्वरूप दी जाएगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने विद्यालय द्वारा शुरू किए गए इस योजना की जमकर तारीफ की और कहा कि मेधावी बेटियों के लिए आगे बढ़ने हेतु यह नवदुर्गा छात्रवृत्ति योजना मददगार साबित होगी। साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय के 207 बच्चों के सापेक्ष उपस्थित 204 बच्चों को आई डीकॉर्ड पहचान पत्र भी वितरित किया गया। बतादे की बीएसए मऊ का कम्पोजिट विद्यालय माहपुर पर प्रथम आगमन था। विद्यालय की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था से प्रभावित होकर बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी सहित सभी स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी बच्चों को स्टेशनरी की सामग्री भी वितरित की गई। बच्चों द्वारा मनमोहक परिधान पहनकर कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।

प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी ने बीएसए मऊ का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन राजीव मौर्य ने किया। इस मौके पर नीलम दूबे, अभिषेक सरोज, हेमन्त कुमार पांडेय, नीलिमा यादव, शहजादी बानो, गौतम विश्वकर्मा व समस्त रसोइया इस अवसर पर मौजूद रहे। नवदुर्गा छात्रवृत्ति योजना को लेकर अभिभावकों में भी काफी उत्साह देखा गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post