Top News

अल्ट्राटेक ने किया यशश्वी प्रधान को सम्मानित

अल्ट्राटेक ने किया यशश्वी प्रधान को सम्मानित


•100 बोरी सीमेंट, प्रशस्ति पत्र सहित दिया विविध उपहार, बेहतरीन निर्माण व विकास कार्यों के लिए करेंगे उपयोग

करहा (मऊ) : दैनिक जागरण व अल्ट्राटेक द्वारा प्रायोजित यशश्वी प्रधान योजना के अंतर्गत रानीपुर विकास खंड के नासिरपुर गांव की ग्राम प्रधान को मंगलवार शाम यशस्वी प्रधान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस क्रम में उन्हें कंपनी से 100 बोरी निश्शुल्क सीमेंट, प्रशस्ति पत्र व विविध उपहार प्रदान कर अभिनंदन किया।

बता दें कि ग्राम प्रधान नीलम मिश्रा को पूर्व में इस योजना के अंतर्गत मंडल व प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। इसी पुरस्कार के अनुपालन में अल्ट्राटेक कंपनी के अधिकारी तकनीकी प्रबंधक अशोक शर्मा और इंजीनियर अतुल यादव ने मंगलवार शाम नासिरपुर गांव पहुंचे और न्याय पंचायत में आयोजित एक समारोह में उन्होंने प्रधान प्रतिनिधि दिनेश मिश्रा बीनू को प्रमाण पत्र, मेडल, प्रशस्ति पत्र और उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि दिनेश मिश्रा व महिला ग्राम प्रधान नीलम मिश्रा का कहना है कि गांव के विकास में वह हमेशा अल्ट्राटेक सीमेंट को वरीयता देती हैं। विकास कार्यों में गुणवत्ता ल से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाता है। बताया कि यह मेरा सम्मान ही नहीं बल्कि पूरे गांव के सम्मानित जनता का सम्मान है। इस संबंध में तकनीकी प्रबंधक अशोक शर्मा ने कहा कि बेहतरीन विकास व निर्माण कार्यों के लिए ग्रामप्रधान को यह सम्मान दिया गया है। हमें आशा है कि आगे भी इस तरह का गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य जारी रहेगा।

इस अवसर पर्व सुदर्शन यादव, मुन्ना गिरी, भोला यादव, मत्तू राम, कामता प्रसाद, कैलाश, सत्यनारायण आदि दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post