Top News

राम वनगमन से अयोध्या में छाया शोक

राम वनगमन से अयोध्या में छाया शोक

करहां (मऊ) : श्री दशहरा रामलीला समिति मुहम्मदाबाद गोहना के तत्वाधान में मंगलवार अपराह्न राम वनवास की लीला का मंचन हुआ। राम वनगमन यात्रा का प्रसंग देख सम्पूर्ण अयोध्यावासी शोक की लहर में डूब गए।

रामलीला महोत्सव में ब्राह्मणटोला से शंकर तिराहा होते हुए वनवास की यह यात्रा रामजानकी मंदिर तक गयी। राज दरबार में कैकेयी के दो वरदान मांगने के प्रसंग से शुरू होकर महाराज दशरथ की असहाय वेदना और श्रीराम का वनगमन स्वीकार करने का दृश्य देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। माता सीता और लक्ष्मण के साथ प्रभु श्रीराम का वनवास प्रस्थान हुआ तो पूरा पंडाल राम नाम से गूंज उठा। कलाकारों की सजीव प्रस्तुति ने वातावरण को भक्ति और करुणा से भर दिया।

इस मौके पर समिति के संरक्षक लालजी वर्मा, अध्यक्ष छोटू प्रसाद, महामंत्री रामसरन चौहान, चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड, ठाकुर प्रसाद सिंह, जगदीश गुप्ता, आशीष अग्रवाल, राजेश चौहान, संतोष सिंह, अजय यादव, शुभम चौरसिया, अभिषेक पाल, विजेंद्र सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post