शमशाबाद कुटी के मेले में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, रस्तीपुर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला
करहां, मऊ। शमशाबाद कुटी पर लगने वाले पारंपरिक मेले में बुधवार रूपा मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में रस्तीपुर, आजमगढ़ की टीम ने अखंड दीप इंफ्रा शमशाबाद की टीम को रोमांचक मुकाबले में मात्र एक अंक के अंतर से मात दी। मुकाबले का अंतिम स्कोर 31-30 रहा।
उद्घाटन मैच का शुभारंभ गांव के सम्मानित नागरिक बेचू यादव व जिला पंचायत करहां सदस्य प्रतिनिधि रवि पासी ने भूमिपूजन करके किया। इस प्रतियोगिता में कुल 40 टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें पहला मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। रस्तीपुर और अखंड दीप इंफ्रा क्लब के बीच पहले ही मुकाबले में कांटे का संघर्ष देखने को मिला। तीन चरणों मे चले मुकाबले में रस्तीपुर ने अखंड दीप इंफ्रा क्लब को 31-30 के अंतराल से परास्त कर अगले चरण में प्रवेश किया।
देर रात तक चले मुलाबलों में उद्घाटनकर्ता डाक्टर उमेश सरोज, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पद करहां के प्रत्याशी रहे अखण्ड प्रताप सिंह, ग्रामप्रधान रामजीत यादव, दिनेश सरोज, पप्पू कश्यप, हरिबंश वैरागी, वीरेंद्र यादव, राजा यादव, लालू गोंड़, आकाश सरोज, अतुल मौर्य, मोनू सरोज, रमेश मौर्य, सुरेंद्र सरोज आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


Post a Comment