Top News

संघ के शताब्दी वर्ष पर स्वयंसेवकों ने वलीदपुर में किया पथ संचलन

संघ के शताब्दी वर्ष पर स्वयंसेवकों ने वलीदपुर में किया पथ संचलन

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के वलीदपुर नगर पांचायत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर स्वयंसेवकों ने पथ संचलन के रुप मे नगर भ्रमण किया। पथ संचलन के उपरांत बौद्धिक उद्बोधन में विचार परिवार की रीति-नीति की जानकारी दी गई।

बीएसआरके इंटर कालेज रामनगर ख़ालिसा में सायंकाल स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ। सह जिला सेवा प्रमुख लक्ष्मी गुप्ता, नगर प्रचारक मुकेश, खंड कारवाह धर्मेंद्र सिंह, आशीष, तेजनाथ मौर्य, संतोषी सुधाकर के नेतृत्व में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पथ संचलन प्रारंभ किया। बीएसआरके इंटर कालेज से शुरु होकर, रामनगर मोड़, माधव दास मंदिर, वलीदपुर बड़ी बाजार, रामलीला, माली टोला, भीरा व गोला बाजार, हनुमान मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, खिरिया, परासखांड होते हुए बीआरके इंटर कालेज पहुंचा।

यहां बलिया विभाग के विभाग प्रचारक अम्बेशजी ने बौद्धिक उद्बोधन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्यारे दास व खंड के संघ चालक जनार्दन का प्रेरक उद्बोधन प्राप्त हुआ। इन लोंगो ने स्वंयसेवकों को हर दुख सुख में समाज के लिए चलने वाला बताया। इस अवसर पर आशीष, राकेश, दिनेश, प्रवीण कुमार राय, अंकित, दिव्यांश, अश्मित, राहुल सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post