प्रभु श्रीराम को दी गई राज्यगद्दी, अयोध्या में हर्षोल्लास
करहां, मऊ। श्री दशहरा रामलीला कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार की रात प्रभु श्रीरामचंद्र जी का राज अभिषेक एवं राजतिलक समारोह श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। मंचन में माता कैकेई और प्रभु श्रीराम के संवाद ने दर्शकों को भाव-विह्वल कर दिया।
राजगद्दी से पूर्व का दृश्य तब और मार्मिक हो उठा जब भैया भरत राम जी के आदेश पर महल में पहुंचे और देखा कि राम माता की गोद में बैठे हैं। राम ने कहा मैं कहां हूं-? भरत ने उत्तर दिया आप अपनी माता की गोद में हैं। यह सुनकर माता कैकेई की जुबां से निकला मैं राम की माता हूं। इस संवाद ने पूरा पंडाल भावनाओं से भर दिया।
कार्यक्रम में दशहरा कमेटी के अध्यक्ष छोटू प्रसाद, महामंत्री रामशरन चौहान, आशीष अग्रवाल, राजेश वीरेंद्र पासवान, पायलट राजीव सेठ, राम अवध पुजारी, श्यामजी वर्मा, श्रीकृष्णा क्लब अध्यक्ष संजीव उपाध्याय, लक्ष्मण क्लब अध्यक्ष अंजनी कुमार गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मंच से सभी कलाकारों का सम्मान करते हुए नगरवासियों का आभार जताया।

Post a Comment