Top News

रस्तीपुर ने अखंड दीप इंफ्रा क्लब को हराकर रूपा मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का जीता उद्घाटन मुकाबला

रस्तीपुर ने अखंड दीप इंफ्रा क्लब को हराकर रूपा मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का जीता उद्घाटन मुकाबला

•हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शमशाबाद कुटी पर लगा भव्य मेला, 

•क्षेत्रीय लोगों ने बाबा वीर माधव दास सहित 11 दिव्य समाधियों का किया दर्शन पूजन

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के प्राचीन शमशाबाद कुटी पर कार्तिक प्रतिपदा बुधवार को परंपरानुसार ग्रामीण मेला लगा। इसके मध्य प्रतिवर्ष होने वाली रूपा मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता शुरु हो गई। पहले रोमांचक मैच में रस्तीपुर की टीम ने अखंड दीप इंफ्रा क्लब की टीम को 31-30 अर्थात केवल एक अंक के अंतराल से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया।

बता दें कि ब्रह्मलीन संत बाबा वीरमाधव दास एवं शुभकरन दास उर्फ़ मौनी बाबा जैसे सुप्रसिद्ध संतो की इस तपस्थली पर काफी वर्षों से लगातार दशहरे के बाद पड़ने वाली प्रतिपदा की तिथि पर भव्य मेले का आयोजन होता आ रहा है। इसकी शुरुआत ग्रामनिवासी दूरदर्शी और चर्चित सख्सियत स्वर्गीय रूपा ठाकुर ने की थी। उनके देहावसान के उपरांत 1978 से उनकी याद में रुपा मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई जो कोरोना काल को छोड़कर अनवरत जारी है।

परंपरा अनुसार गांव के वरिष्ठ नागरिक बेचू यादव व रवि पासी ने कबड्डी मैदान का भूमिपूजन कोय। बीच मैदान में नारियल फोड़कर जयघोष के साथ विधिवत कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पहला मैच रस्तीपुर आजमगढ़ और अखंड दीप इंफ्रा क्लब की टीमों के बीच खेला गया जो बेहद कांटे का रहा। इसमें दोनों टीमें निर्धारित समय में 31-30 प्वाइंट अर्जित कर सकी। इस प्रकार रस्तीपुर ने केवल 01 अंक से उद्घाटन मुकाबला जीत कर अगले राउंड में प्रवेश किया।

इस अवसर पर अखंड सिंह, उमेश सरोज, कालिका प्रसाद गोंड़,सुरेंद्र पासी, सच्चिदानंद कश्यप, दिनेश सरोज, आकाश शर्मा, हरिबंश सरोज, वीरेंद्र यादव, अतुल मौर्य आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post