Top News

बरहदपुर कुटी से खैराबाद तक निकला संघ का पथ संचलन

बरहदपुर कुटी से खैराबाद तक निकला संघ का पथ संचलन

बौद्धिक में मिला समाज सेवा का संदेश

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे से लगे बनियापार मंडल के बरहदपुर कुटी पर बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में पथ संचलन का आयोजन किया गया। खंड कारवाह धर्मेंद्र सिंह, नगर प्रचारक मुकेश कुमार और लक्ष्मी गुप्ता के नेतृत्व में स्वयंसेवक राम जानकी मंदिर परिसर में एकत्र हुए। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों की अनुशासित पंक्तियां, देशभक्ति के गीत और भगवा ध्वज की गरिमा ने पूरे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना दिया।

सुसंगठित और अनुशासित पंक्तियों में स्वयंसेवकों का यह संचलन कैलेंडर, अतरारी, खैराबाद व मुख्य बाजार होते हुए पुनः बरहदपुर कुटी पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन बौद्धिक सत्र के साथ हुआ। बौद्धिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड बौद्धिक प्रमुख सुधाकर राय ने कहा कि संघ आज समाज सेवा, राष्ट्रप्रेम और अनुशासन के बल पर विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन गया है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को अपने आचार, विचार और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने की आवश्यकता है, जिससे परिवार और समाज में भी परिवर्तन संभव हो सके। कहा कि जब हम स्वयं बदलेंगे, तभी समाज बदलेगा। दूसरों की सेवा करना ही संघ का वास्तविक उद्देश्य है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामज्ञानी सिंह ने की। इस अवसर पर संतोष सिंह पटेल, अशीत कुमार पाठक, संतराज, विजय प्रकाश पाठक, छोटू प्रसाद, श्याम चौबे, निखिल पाठक, राकेश कुमार, रामशरण चौहान सहित दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post