Top News

गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति पहुंचे लोंगो का आईपीएस अधिकारी अनिल सिंह ने किया स्वागत

गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति पहुंचे लोंगो का आईपीएस अधिकारी अनिल सिंह ने किया स्वागत

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के कोठिया धाम में आयोजित पंचदिवसीय ब्रह्म गायत्री जप महायज्ञ का समापन बुधवार को हवन पूर्णाहुति, भंडारे और पारंपरिक मेले के साथ हुआ। पांच दिनों तक चले इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में क्षेत्रभर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए और दर्शन, पूजन, परिक्रमा कर मेले का आनंद लिया एवं महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।

यज्ञाचार्य पंडित सुदामा पांडेय ने बताया कि 11 से 15 अक्टूबर तक चले इस महायज्ञ में आठ लाख ब्रह्म गायत्री मंत्रों का जप पूरा किया गया। मुख्य यजमान भदीड़ निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक सिंह के नेतृत्व में दशांश हवन, तर्पण और मार्जन का आयोजन हुआ। पुजारी भोला शुक्ला ने कहा कि जप यज्ञ सर्वोच्च साधना है, जिससे धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि यह परंपरा ब्रह्मलीन संत ब्रह्मर्षि रामकृष्णजी महाराज के समय से चली आ रही है, जिन्होंने अपना जीवन तप, सेवा और वैदिक ज्ञान के प्रसार को समर्पित किया।

कार्यक्रम में अभिभावक के रूप में पहुंचे भदीड़ गांव निवासी व आईपीएस अधिकारी अनिल सिंह सिसोदिया ने क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। मेले में हजारों की भीड़ उमड़ी। सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा व उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह के नेतृत्व में चाक-चौबंद रही। श्रद्धालुओं ने यज्ञ पूर्णाहुति के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान चन्द्रविजय सिंह, साधु यादव, हरिचरन पांडेय, प्रवीण कुमार राय, प्रणव कुमार चतुर्वेदी, मुन्ना यादव, मन्नू चौबे, शिवम मिश्र, स्वतंत्र सिंह, डॉ. सादिक, लव चतुर्वेदी, जयप्रकाश मिश्र, पुनीत सिंह, चंडी तिवारी, अभिषेक सिंह टिंकू, रामप्रकाश यादव, शशि प्रताप, रामदरश यादव, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post