एक अंक के अंतराल से जहानागंज बना विजेता, रानीपुर द्वितीय
•करहां क्षेत्र के माहपुर में संपन्न हुई बाल कबड्डी प्रतियोगिता
•रानीपुर को द्वितीय व शमशाबाद की तृतीय स्थान मिला
•प्रधान प्रत्याशी लखेंद्र चौहान ने विजेता टीमों को किया पुरस्कृत
बता दें कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा। हाफ टाइम तक छोटू क्लब जहानागंज और रानीपुर की टीम बराबर एक दूसरे का पीछा करती रही और 7-7 अंकों की बराबरी पर मैदान बदला गया। दूसरे हाफ में दर्शकों के बेजोड़ उत्साहवर्धन के बीच दोनों टीमों ने एक दूसरे पर पलटवार शुरु किया और आक्रामक धावे बोले। लगातार एक-दो अंकों के अंतराल से दोनो टीमें आगे पीछे होती रहीं। अंततः अंतिम 1 मिनट के अंदर जहानागंज की टीम ने एक अंक की बढ़त बना ली और रेफरी की अंतिम सिटी बजने के पहले दोनों टीमों के बीच मुकाबला 14-13 पर समाप्त घोषित कर दिया गया। इस प्रकार मात्र एक अंकों के अंतराल से बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में जहानागंज को पहला व रानीपुर को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। वही राहुल स्पोर्ट्स एकेडमी शमशाबाद की टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
माहपुर गांव के पूर्व व वर्तमान प्रधान पद के प्रत्याशी व शिक्षक लखेंद्र चौहान ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह आवर्धन किया। इस अवसर पर उधम सिंह चौहान, परमहंस यादव, अजय चौहान, महेंद्र यादव, वीरेंद्र चौहान, विक्की वर्मा, जगदीश चौहान, रविंद्र यादव, अंकित चौहान, अमीरुल्लाह खां, रुद्र प्रताप, अबरार खां, सुरेंद्र राना, बदरे आलम, दुर्गविजय राजभर, अबूबकर सहित सैकड़ों दर्शकगण उपस्थित रहे।




Post a Comment