Top News

घर में घुसे चोर, मां-बेटी के गहने उड़ाए, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

घर में घुसे चोर, मां-बेटी के गहने उड़ाए, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भांटी खुर्द गांव में 26 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय गृहस्वामी रामकुंवर पुत्र स्व. रामबकस अपनी पत्नी के साथ बरामदे में सो रहे थे, जबकि परिवार की अन्य महिलाएं अंदर कमरे में सो रही थीं।

सुबह करीब पांच बजे जागने पर चोरी की जानकारी हुई। बताया गया कि चोर घर में रखे बक्से से रामकुंवर की मां का चांदी का कड़ा, एक जोड़ी पायल, बेटी कुसुम के सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य कीमती जेवरात चुरा ले गए। सूचना मिलने पर पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर काल कर पुलिस को अवगत कराया। मामले में रामकुंवर ने थाना मुहम्मदाबाद गोहना में अज्ञात चोरों के खिलाफ 21 अक्टूबर दिन मंगलवार तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post