संघ के शताब्दी वर्ष पर सुरहुरपुर व मुहम्मदाबाद में निकला भव्य पथ संचलन
शस्त्र पूजन के साथ गूंजे भारत माता की जय के नारे, सैकड़ों स्वयंसेवक हुए शामिल
करहां, मऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को स्थानीय कस्बे और सुरहुरपुर में भव्य पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने परंपरागत गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में भाग लेकर संगठन की एकता, अनुशासन और राष्ट्रभाव का सशक्त प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेंद्र जी ने विशिष्ट अतिथि भरत दास जी, प्रकाश जी तथा जिला सहकारवाह वीरेंद्र जी के साथ भारत माता व डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात पारंपरिक विधि से विभिन्न शस्त्रों का पूजन किया गया और ध्वज पूजन के उपरांत पथ संचलन प्रारंभ हुआ।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने संघ की 1925 से अब तक की गौरवशाली यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि दशहरे के दिन 17 स्वयंसेवकों से शुरू हुआ यह संगठन आज विश्व का सबसे बड़ा सांस्कृतिक संगठन बन चुका है। उन्होंने कहा कि संघ का ध्येय भारत को एकता, अखंडता, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की ओर ले जाना तथा हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करना है।
कार्यक्रम में डॉ. उमेश सरोज, लक्ष्मी गुप्ता, तेजनाथ मौर्य, धर्मेंद्र सिंह, छोटू प्रसाद, मुकेशजी, अंकित सरोज, दिव्यांश जायसवाल, रामसरन चौहान, निखिल पाठक, अनमोल साहू, मोनू कुमार, अरुण सरोज सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रही। क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय, कोतवाली प्रभारी कमलकांत वर्मा, उप निरीक्षक मिथिलेश कुमार, एंटी रोमियो प्रभारी माधुरी सागर, उप निरीक्षक प्रतिभा गुप्ता, महिला आरक्षी शालिनी मौर्य, कल्याणी उपाध्याय, पूनम चौरसिया, रामिता मौर्य, सत्य प्रकाश यादव, संतोष सोनी और विकास यादव पुलिस बल के साथ मुस्तैदी से तैनात रहे।


Post a Comment