शैक्षिक उन्नयन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय कोठिया में सोमवार को शैक्षिक उन्नयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने विभिन्न छात्रों को अध्ययन सामग्री प्रदान कर पुरस्कृत किया।
मुख्य अतिथि बीईओ ओ.पी. तिवारी में अपने संबोधन में बताया कि शिक्षा रुपी उपवन के छात्ररुपी पुष्पों को सिंचित करने के लिए सम्यक दृष्टि और आचरण की आवश्यकत है। इसी भाव को साकार करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। इन्होंने छात्र, अभिभावक और शिक्षक के बीच समन्वय को शिक्षा की प्रगति का मूल आधार बताया। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार राय की अध्यक्षता में छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्य अतिथि के हाथों लोवर-टीशर्ट, बैग, कापी, पेन व पेंसिल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा की गई इस पहल ने छात्रों में उत्साह भर दिया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामपलट राम, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष शशिभूषण राय, शिक्षक प्रभात राय, अभिनव तिवारी, मनोज चौहान, तैयब अंसारी, रोहित गुप्ता, सैय्यद अम्मार, रामनरेश एवं निशा कुमारी सहित दर्जनों बच्चे उपस्थित रहे।





Post a Comment