Top News

आनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर हुई ठगी की 2 लाख 95 हजार की रकम साइबर टीम ने कराई वापस

आनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर हुई ठगी की 2 लाख 95 हजार की रकम साइबर टीम ने कराई वापस

करहां (मऊ) : ऑनलाइन ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगे गए ₹2,95,001 दो लाख पंचानबे हजार एक रुपये साइबर टीम थाना मुहम्मदाबाद गोहना ने पीड़ित को वापस दिला दिए। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार काजी टोला वलीदपुर निवासी मो. जमाल मुस्तफा से जालसाजों ने आनलाइन ट्रेडिंग में कम समय में अधिक रिटर्न का लालच देकर कई खातों के माध्यम से कुल ₹2,95,001 की ठगी कर ली थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई थी।

टीम ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी विश्लेषण व बैंकिंग प्रक्रियाओं के माध्यम से पीड़ित की पूरी राशि को उसके खाते में वापस करवा दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा ने सांकेतिक रुप से आवेदक को राशि प्रदान की जो उनके खाते में वापस आ गई है। इस टीम में उपनिरीक्षक मंजेश गौड़ कांस्टेबल संजय गुप्ता, महिला आरक्षी प्रिया सिंह, शालिनी मौर्या आदि शामिल थीं। प्रभारी निरीक्षक ने सभी को शाबासी प्रदान की।

Post a Comment

Previous Post Next Post